आजकल शादी के पहले प्री-वेडिंग शूट काफी चर्चा में रहता है. कपल्स अलग-अलग लोकेशन पर जाकर अपना प्री-वेडिंग शूट करते हैं. आजकल कपल्स अपने शूट को अलग बनाने के लिए नए-नए एक्सपेरिमेंट भी करते हैं, लेकिन कई बार यही क्रिएटिविटी लोगों को अजीब भी लग सकती है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल का अनोखा प्री-वेडिंग शूट पूरे इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

दरअसल, वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @rose_k01 नाम के अकाउंट से वायरल हुआ है, जिसमें एक कपल कीचड़ भरे पानी में सीधा लेटा हुआ नजर आता है. दोनों आंखें बंद किए वह ऐसे पोज दे रहे हैं, मानो कोई फिल्मी सीन शूट किया जा रहा है. वहीं आसपास खड़े फोटोग्राफर भी कीचड़ में उतरकर उन्हें डायरेक्शन देते दिखाई दे रहे हैं. यह फोटोशूट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया और लोग मजेदार कमेंट्स भी करते दिखाई दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे क्लिप में देखा जा सकता है कि कपल कीचड़ से भरे पानी में एकदम स्थिर होकर लेटा हुआ है और कैमरा टीम अलग-अलग एंगल से शूट कर रही है. इसी दौरान वीडियो का कैप्शन भी काफी चर्चा में है, जिस व्यक्ति ने इस वीडियो को शेयर किया उन्होंने कैप्शन में लिखा प्री-वेडिंग शूट्स बहुत ही अजीब होते जा रहे हैं. वहीं जहां कपल शूट के जरिए इंटरनल लव दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया यूजर्स को यह सीन किसी रोमांटिक शूट से ज्यादा क्राईम या थ्रिलर सीन जैसा लग रहा है. दरअसल इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल्स सफेद कपड़ो में कीचड़ भरे पानी में लाश की तरह लेटे हुए हैं. वीडियो देखने पर लगता है जैसे कोई लाश पानी में तैर रही हो, जिससे इस वीडियो को लेकर चर्चा और तेज हो गई.

यह वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में मीम्स और मजेदार रिएक्शन की बाढ़ आ गई. कुछ लोगों ने इसे पोस्टमार्टम शूट तक कह दिया तो कुछ यूजर्स ने इसे क्राइम शो का सीन बता दिया. इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया बिना कैप्शन पढ़ें वीडियो देखा तो एक बार डर ही गया. वहीं दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा प्री-वेडिंग शूट है या पोस्टमार्टम शूट है. वहीं किसी ने लिखा प्री-वेडिंग शूट पर पैसा बर्बाद करने का खतरा क्यों उठाना है, जब अपनी तस्वीरों को एडिट करने के लिए एआई का यूज कर सकते हैं. एक और यूजर कमेंट करता है यह शादी का शूट है या सुसाइड का. इसके अलावा एक और यूजर लिखता है अगर शादी के बाद उनके बच्चे इस वीडियो को देखेंगे तो वह भी शौक हो जाएंगे. वहीं एक और यूजर कमेंट करता है कि यह तो कोई पोस्ट डेथ का शूट लग रहा है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version