‘बिग बॉस 17’ फेम और मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल (यूके 07 राइडर) इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल और दर्दनाक दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में अपनी निजी जिंदगी और पारिवारिक कलह को लेकर सुर्खियों में रहे अनुराग ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाने की कोशिश की थी। हालांकि, खुदा का शुक्र है कि वह इस हादसे में बच गए, लेकिन उन्हें गंभीर शारीरिक चोटें आईं। कई दिनों तक आईसीयू (ICU) में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने के बाद, अब अनुराग अस्पताल से डिस्चार्ज होकर बाहर आ गए हैं। जहां पहले उनकी पत्नी रिकिता उनके साथ थी अब वह भी उनसे दूर हो गई हैं। ऐसे में अनुराग डोभाल ने पोस्ट में नई जिंदगी शुरू करने का ऐलान कर दिया है। साथ ही अपने जख्म भी दिखाए, जिसे देख फैंस की आंखें भी भर गईं।

अनुराग डोभाल ने दिखाए अपने जख्म

अनुराग ने सोशल मीडिया पर वापसी करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन गहरे जख्मों की तस्वीरें शेयर की हैं, जो उन्हें इस हादसे के दौरान मिले थे। इन तस्वीरों ने उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया है। अनुराग ने एक पोल के जरिए अपने चाहने वालों से राय मांगी कि क्या उन्हें दोबारा व्लॉगिंग शुरू करनी चाहिए या नहीं। फैंस ने भारी मतों से ‘व्लॉगिंग’ के पक्ष में वोट दिया है। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि आत्महत्या की कोशिश करने के बाद अनुराग एक नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ रितिका चौहान के बाद फिर अपने पति से दूर हो गई हैं। अनुराग के मैनेजर ने खुलासा किया कि यूट्यूबर के डिसचार्ज और अब चल रहे इलाज के समय रितिका उनके पास नहीं हैं। हालांकि उन्होंने रितिका के दोबारा दूर होने का कारण नहीं बताया।

गर्भवती पत्नी हुई दूर

एक तरफ जहां अनुराग सेहत में सुधार की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी निजी जिंदगी में एक बार फिर दरार आती दिख रही है। खबर है कि उनकी पत्नी रितिका चौहान एक बार फिर उनसे दूर हो गई हैं। अनुराग के मैनेजर ने खुलासा किया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जब अनुराग को सबसे ज्यादा साथ की जरूरत है, तब रितिका उनके पास मौजूद नहीं हैं। हैरानी की बात यह है कि रीतिका इस वक्त आठ महीने की गर्भवती हैं और यह कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाला है। ऐसे नाजुक समय में रीतिका के दोबारा दूर जाने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है, जिससे फैंस के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

दोस्त के फार्महाउस पर चल रहा है अनुराग डोभाल का इलाज

अनुराग के मैनेजर के मुताबिक, यूट्यूबर फिलहाल अपने एक करीबी दोस्त के फार्महाउस पर रुककर अपना इलाज करवा रहे हैं। वहां उनकी अच्छी देखभाल की जा रही है और वह धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं। अनुराग ने उन सभी फैंस और शुभचिंतकों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने उनके कठिन समय में उनके लिए दुआएं मांगी थीं। अब देखना यह होगा कि रीतिका के साथ उनके रिश्तों की कड़वाहट कब खत्म होती है और वे कब दोबारा कैमरे के सामने अपनी राइडिंग जर्नी शुरू करते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version