इन दिनों चैत्र नवरात्रि 2026 का व्रत रखा जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि में होती है. 19 मार्च को नवरात्रि का प्रथम दिन था. दुर्गा अष्टमी 26 मार्च और नवमी यानी 9वां दिन 27 मार्च को पड़ रहा है. नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-आराधना की जाती है. लोग व्रत रखते हैं. कुछ लोग पूरे नौ दिनों का व्रत रखते हैं, तो कुछ प्रथम, अष्टमी और नवमी के दिन व्रत रखते हैं. हर कोई अपनी शारीरिक क्षमता, श्रद्धा भाव के अनुसार व्रत रखता है, पूजा-पाठ करता है. व्रत के दौरान सात्विक और फलाहारी भोजन किया जाता है. इस दौरान आप मखाना, कुट्टू, सिंघाड़े के आटे का हलवा, पूड़ी, रोटी, साबूदाना खिचड़ी, समा चावल, फल, आलू, लौकी, कद्दू आदि सब्जियों का सेवन कर सकते हैं. नवरात्रि पर आप समक चावल की खीर भी बनाकर खा सकते हैं. ये ना सिर्फ पौष्टिक होता है, बल्कि सुपाच्य और हल्का भी होता है, जो आसानी से पच जाता है. इसे खाकर आपको दिन भर एनर्जी भी मिलेगी. चलिए जानते हैं किस तरह से आप झटपट व्रत के दिन बना सकते हैं टेस्टी और पौष्टिक सामक चावल की खीर.

समक की खीर बनाने के लिए सामग्री
दूध-एक लीटर
समक के चावल-1/4 कप
गुड़ या चीनी- आधा कप
ड्राई फ्रूट्स बादाम, किशमिश, काजू, पिस्ता
पानी- 1/4 कप
दालचीनी पाउडर-एक छोटा चम्मच

समक की खीर बनाने की विधि
सबसे पहले सभी ड्राई फ्रूट्स को बारीक चाकू से काट लें. एक बर्तन में दूध डालें. उसमें उबाल आने दें, लगातार चलाते भी रहें. समक के चावल को अच्छा तरह से दो बार पानी से धो लें. अब इसे दूध में डालकर पकाएं. एक पैन में आप एक चौथाई पानी डालें. इसमें चीनी या गुड़ को डाल दें और अच्छी तरह से पिघल जाने दें. इसे अब समक चावल वाले बर्तन में डाल दें. अच्छी तरह से चलाते रहें. अब इसमें सभी कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और दालचीनी पाउडर डालकर मिलाएं. जब ये गाढ़ा सा हो जाए तो गैस बंद कर दें. इसे सर्विंग बाउल में निकाल लें. आप ऊपर से भी सूखे मेवे डाल सकते हैं. तैयार है व्रत के लिए बेहद हेल्दी और पौष्टिक समक की खीर.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version