Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल दियोटसिद्ध स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर में शनिवार रात एक हृदयविदारक हादसा पेश आया। यहां मंदिर में शीश नवाने पहुंचे पंजाब के एक 55 वर्षीय श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते समय अचानक गिर पड़ा और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

दर्शन के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान विजय कुमार (55 वर्ष), पुत्र महेंद्र दास, निवासी गांव सरियाणा (मुकेरियां, जिला होशियारपुर, पंजाब) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच विजय कुमार मंदिर परिसर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक वह सीढ़ियों पर गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच में मौत का कारण सीढ़ियों से गिरना माना जा रहा है, लेकिन यह भी माना जा रहा है कि श्रद्धालु को ‘साइलेंट हार्ट अटैक’ आया हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि अटैक आने के कारण वह बेसुध होकर गिरे और चोट लगने से स्थिति और बिगड़ गई। डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version