ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट में हालात काफी गंभीर हो गए हैं। आज इस युद्ध का 24वां दिन है, लेकिन अभी भी युद्धविराम के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। दोनों पक्षों से ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं और इन हमलों में किसी तरह की कमी देखने को नहीं मिल रही है। इसी बीच ईरान ने एक वीडियो शेयर किया है।

अमेरिकी-इज़रायली ड्रोन की ईरानी मिसाइल ने मार गिराया

ईरान की सरकारी स्टेट मीडिया ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि ईरानी मिसाइल ने अमेरिकी-इज़रायली ड्रोन को मार गिराया।

पहले भी मार गिराए हैं ड्रोन्स

इस युद्ध में ईरान ने पहले भी अमेरिकी और इज़रायली ड्रोन्स मार गिराए हैं। कुछ दिन पहले ईरान ने दावा किया था कि उनकी सेना ने अमेरिकी सेना का F-15 फाइटर जेट मार गिराया था। हालांकि अमेरिकी सेना ने इस दावे को खारिज कर दिया था। ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि उनकी सेना ने अब तक अमेरिका के चार विमान मार गिराए हैं, जिनमें तीन F-15 फाइटर जेट्स और एक KC-135 रिफ्यूलिंग प्लेन शामिल हैं। अमेरिका ने सिर्फ KC-135 रिफ्यूलिंग प्लेन के मार गिराए जाने की ही पुष्टि की है। ईरान ने अमेरिका के 10 से ज़्यादा कॉम्बैट ड्रोन्स भी मार गिराए हैं।

गंभीर होता जा रहा है युद्ध

ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध गंभीर होता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है कि अगर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से नहीं खोला, तो उसके सभी पवार प्लांट्स को तबाह कर दिया जाएगा। रविवार को ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम भी दे दिया है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने ट्रंप के अल्टीमेटम पर कड़ा रुख अपनाया है। होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के ट्रंप के अल्टीमेटम और धमकी का जवाब देते हुए ईरानी राष्ट्रपति ने कहा, “ईरान किसी भी गैरज़िम्मेदाराना धमकी का जवाब युद्ध के मैदान में देगा। ट्रंप की धमकियों से ईरान नहीं डरता। धमकियों और हमलों से ईरान कमज़ोर नहीं पड़ने वाला, सिर्फ मज़बूत ही होगा। जो देश ईरान की संप्रभुता का सम्मान करते हैं, उनके लिए होर्मुज स्ट्रेट खुला हुआ है।”

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version