पानीपत – पानीपत शहर के चौटाला रोड स्थित सतीश कॉलोनी में रविवार को युवक ने अपने कमरे में दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक 22 वर्षीय प्रवासी युवक ने अपनी पत्नी के मायका से घर न लौटने से परेशान होकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

फोन पर पत्नी ने दिया तलाक, बोलीं- मर जा कहीं जाकर

मृतक की पहचान विमलकांत के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कानपुर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। विमलकांत के चाचा ने जानकारी देते हुए बताया कि विमलकांत फोन पर अपनी पत्नी से बातचीत कर रहा था, इसी दौरान पत्नी ने वापिस ना आने की बात कहते हुए फोन पर ही तलाक दे दिया और बोल दिया जा मर जा कहीं जाकर। इसी बात से आहत होकर विमलकांत ने पत्नी को वीडियो कॉल करके फांसी का फंदा लगा लिया। चाचा ने बताया की विमलकांत रविवार होने के चलते घर पर ही था और परिवार के लोग फैक्ट्री गए थे, 4 बजे वापिस आये तो कमरे का दरवाजा तोड़ा तो विमलकांत फांसी पर लटका था।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार विमलकांत की शादी पिछले साल अप्रैल 2025 में हुई थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी और परिवार के साथ पानीपत में रहकर एक निजी फैक्ट्री में मजदूरी करता था। युवक की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं। पुलिस ने विमलकांत के शव शव को कब्ज़े में ले लिया और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए शव को रखवा दिया। फिलहाल पुलिस चौक पोस्टमार्टम करवा रही है और परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version