असम विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। हिमंत बिस्व सरकार में मंत्री नंदिता गरलोसा कांग्रेस में शामिल हो गईं। नंदिता गरलोसा ने बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के बाद यह कदम उठाया है। कांग्रेस जॉइन करते ही उन्हें पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव में दिमा हसाओ जिले के हाफलोंग जिले से प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने पहले इस सीट से असम कांग्रेस महासचिव निर्मल लंगथासा को मैदान में उतारा था।

कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि नंदिता गरलोसा कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। वह पिछले पांच वर्षों से दीमा हसाओ की आवाज रही हैं और उन्होंने हमेशा अपने विश्वासों तथा सिद्धांतों के लिए दृढ़ता से खड़ी रही हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य की खेल और युवा कल्याण मंत्री को भाजपा में इसकी कीमत चुकानी पड़ी क्योंकि हिमंत बिस्व सरमा को केवल आदिवासियों की जमीनें बड़ी कंपनियों को बेचने में दिलचस्पी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version