हमीरपुरः उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक युवक ने देवी मां के लिए खुद की बलि दे दी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। फॉरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने कुल्हाड़ी बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

यह सनसनीखेज घटना इटावा जिले के बकेवर कस्बे के गांधीनगर मोहाल में हुई। राजेश कुमार उर्फ कल्लू (29) के माता-पिता का बचपन में ही निधन हो गया था। चाचा संतोष और चाची पार्वती देवी ने राजेश की परवरिश की थी। चाचा संतोष ने बताया कि राजेश पिछले कुछ दिनों से परेशान था। आए दिन घर में वह कहता था कि देवी मां उनकी बलि मांग रही हैं। नवरात्रि पर उसकी अजीबोगरीब हरकत से घर के लोग टेंशन में आ गए थे। रविवार को उसने खुद की बलि देने के लिए कुल्हाड़ी से अपने पैर के अंगूठा काट डाला।

कुल्हाड़ी से सिर पर वार किए

किसी तरह कुल्हाड़ी छीनकर उसे बचाया गया, लेकिन सोमवार को उसने देवी मां के लिए खुद को बलि देने की ऐसी जिद की, जिसे देख परिजनों और पड़ोसियों के भी होश उड़ गए। राजेश ने आज घर के बरामदे में कुल्हाड़ी से सिर पर कई बार वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर तड़पने लगा। आनन-फानन परिजन उसे नजदीक के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉ. रविन्द्र साहू ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के चाचा संतोष ने बताया कि पिछले दो दिनों से राजेश खुद को बलि देने के लिए चिल्ला रहा था।

चाचा ने बताया कि उसे किसी तरह समझाया गया था, लेकिन आज उसने खौफनाक कदम उठा लिया। घटना की सूचना पाते ही सीओ भरथना आरडी मौर्य, बकेवर थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक और कस्बा इंचार्ज विनीत पांडेय के अलावा लखना चौकी प्रभारी अंकित कुमार पटेल मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने फॉरेसिंक टीम से जांच शुरू करा दी है। पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी भी बरामद की है। थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक ने बताया कि युवक ने खुद कुल्हाड़ी से हमला कर जान दे दी है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है।

डेढ़ साल पहले झारखंड में राजेश ने की थी शादी

मृतक के दूसरे चाचा राजकुमार ने बताया कि राजेश की शादी डेढ़ साल पहले झारखंड में रानी के साथ हुई थी, लेकिन शादी के महज एक महीने बाद ही रानी यहां से अपने मायके चली गई थी। बताया कि काफी समय पहले राजेश के नाम मकान और खेती की जमीन की गई थी, लेकिन वह आए दिन घर में विवाद करता था। विवाद की शिकायत पर पुलिस ने मामले को शांत कराया था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version