रायपुर। कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव कृषि डॉ. एम. गीता द्वारा राज्य जैव नियंत्रण प्रयोगशाला, चोरभट्टी,सकरी जिला बिलासपुर का 12 दिसंबर को भ्रमण किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रयोगशाला में निर्मित सभी प्रकार के बायो फर्टिलाइजर एवं बायो पेस्टिसाइड का किसानों के मध्य प्रचार प्रसार विभिन्न प्रशिक्षण, कृषक मेला एवं शिविर के माध्यम से किया जाए तथा विभागीय योजनाओं में दर्शित प्रावधानों के तहत सभी अधीनस्थ जिलों को अवगत करवाते हुए समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने प्रयोगशाला में किये जा रहे अनुसंधान एवं विस्तार कार्यों पर प्रसन्नता जाहिर किया। अवसर पर डॉ. आर. के. एस. तिवारी, डीन, कृषि महाविद्यालय, बिलासपुर, वैज्ञानिक एव कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
कृषि उत्पादन आयुक्त व कृषि सचिव डॉ. एम. गीता ने किया राज्य जैव नियंत्रण प्रयोगशाला का निरीक्षण एवं अवलोकन
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
