नई दिल्ली। पावर ट्रांसमिशन पर काम करने वाली कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड (KPIL) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कंपनी और उसकी सहायक कंपनियों को ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में लगभग ₹4,439 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। इस शानदार खबर के बाद शेयर बाजार में कंपनी के स्टॉक में 5 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है। KPIL (जिसे पहले कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) को ये नए ऑर्डर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों से मिले हैं।

कहां से मिले हैं कंपनी को ऑर्डर?

  • अफ्रीका: 400kV ट्रांसमिशन लाइन और उससे जुड़े सबस्टेशन का ऑर्डर।
  • स्वीडन: एक नए सबस्टेशन प्रोजेक्ट का ऑर्डर।

शेयरों में दिखा जबरदस्त एक्शन

हजारों करोड़ के इन नए ऑर्डर्स के ऐलान के बाद कंपनी के शेयरों में 5% से ज्यादा की इंट्राडे तेजी दर्ज की गई। 24 मार्च 202दोपहर 12:38 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, NSE पर KPIL का शेयर ₹1,053.40 पर कारोबार कर रहा है, जो ₹35.30 या 3.47%) की बढ़त है। आज यह शेयर लगभग ₹1,070 पर खुला और ₹1,073.20 के उच्च स्तर (Intraday High) को छुआ।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version