भारतीय शेयर बाजार में आज भारी तेजी देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 584 अंक की बढ़त के साथ 74,652 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1.55 फीसदी या 1151 अंक की बढ़त के साथ 75,233 पर ट्रेड करता दिखा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 शेयर हरे निशान पर और 3 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 1.38 फीसदी या 316 अंक की बढ़त के साथ 23,228 पर ट्रेड करता दिखा।

बाजार में आई इस तेजी से निवेशकों को कुछ ही देर में 8 लाख करोड़ रुपये का फायदा हो गया। मिडिल ईस्ट में युद्ध के जल्द खत्म होने की उम्मीदों के चलते बाजार में यह तेजी देखी जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान कई पॉइंट्स पर सहमत हैं। उन्होंने 5 दिन तक ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला नहीं करने का भी ऑर्डर दिया है। इससे रणनीतिक समाधान की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी ट्रेंट, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और एक्सिस बैंक के शेयर में देखने को मिली। इसके अलावा, कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व, इंडिगो, इटरनल, टाइटन, टाटा स्टील, मारुति, आईटीसी, एसबीआई, एचयूएल, बीईएल, एशियन पेंट, आईसीआईसीआई बैंक, सनफार्मा, रिलायंस, एयरटेल, पावरग्रिड, एनटीपीसी और टीसीएस के शेयर भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, एचसीएल टेक, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा के शेयर में गिरावट देखने को मिली।

रियल एस्टेट स्टॉक्स सबसे अधिक उछले

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी निफ्टी रियल्टी में 3.52 फीसदी देखी गई। इसके अलावा, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 2.22 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.32 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.82 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.98 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.69 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 2.23 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.58 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 2.45 फीसदी, निफ्टी मेटल में 2.49 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 1.33 फीसदी और निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.90 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version