भारत में जहां एक तरफ रेलवे स्टेशनों पर हर दिन सैकड़ों ट्रेनें आती-जाती हैं, वहीं एक ऐसा स्टेशन भी है जहां पूरे साल में सिर्फ 2 बार ही ट्रेन पहुंचती है. यह अनोखा स्टेशन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के चलते चर्चा में है.

कहां है यह अनोखा स्टेशन?

यह स्टेशन है हुसैनीवाला रेलवे स्टेशन, जो पंजाब के फिरोजपुर और हुसैनीवाला बॉर्डर के बीच स्थित है. यह इस रेलवे लाइन का आखिरी स्टेशन है, जहां से आगे कोई ट्रेन नहीं जाती. इस स्टेशन की सबसे खास बात यह है कि यहां ट्रेन पूरे साल में केवल दो बार ही आती है. पहली बार- 23 मार्च को और दूसरी बार- 13 अप्रैल (बैसाखी के दिन). बाकी पूरे साल यह स्टेशन लगभग सुनसान रहता है.

क्यों खास है 23 मार्च?

23 मार्च को भगत सिंह की शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन देशभर से लोग हुसैनीवाला बॉर्डर पर श्रद्धांजलि देने पहुंचते हैं. इसी वजह से इस खास मौके पर स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है.

वायरल वीडियो में एक शख्स स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के पास खड़ा होकर बताता है कि यह वही खास ट्रेन है जो साल में सिर्फ दो बार चलती है. वह स्टेशन और रेलवे ट्रैक भी दिखाता है, जहां साफ नजर आता है कि यह लाइन यहीं खत्म हो जाती है. ट्रेन उसी दिशा में वापस लौटती है, जहां से आई होती है.

लोगों की प्रतिक्रियाएं

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ यूजर्स ने सुझाव दिया कि स्टेशन का नाम बदलकर भगत सिंह के नाम पर रखा जाना चाहिए. कुछ लोगों ने गर्व जताया कि वे इसी इलाके से हैं. कई यूजर्स ने ट्रेन के बारे में और जानकारी भी मांगी.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version