फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बस की खिड़की से गर्दन निकालना एक किशोर को भारी पड़ गया। जहां गर्दन कटने से उसकी मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मालमे की छानबीन कर रही है।
यह पूरा मामला जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र का है। जहां अलीगढ़ के कौड़ियागंज निवासी मुहम्मद कैफ (14 वर्षीय) अपने पिता ता राहत खां के साथ पड़ोसी कासिम की बारात में शामिल होने फिरोजाबाद आया था। उनकी बस आकाशवाणी रोड से होते हुए एक गेस्ट हाउस की तरफ जा रही थी। सड़क संकरी होने के कारण बस को गली में निकलने में परेशानी हो रही थी। इसी दौरान मुहम्मद कैफ बस की खिड़ती से निकालकर पीछे की तरफ देख रहा था। बस जैसे ही चिकन की दुकान के पास से गुजरी तो दुकान के बाहर निकले टिनशेड से उसकी गर्दन कट गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना से बारातियों में कोहराम मच गया, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। आनन फानन में किशोर को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश के लिए पुलिस की एक टीम को रवाना किया गया है। घटना से शादी के शोर के बार अचानक मातम पसर गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

