डेस्क: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। संभावित संकट की आशंका से लोग पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पंपों पर उमड़ पड़े हैं, जिससे कई जगहों पर लंबी कतारें लग गई हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि, जालंधर और लुधियाना में एक-एक पेट्रोल पंप बंद हो गया है। पंपों पर तेल खत्म होने के बाद वहां रस्सियां लगा दी गई है। 

अफवाहों से भगदड़ मची

सूत्रों के मुताबिक, गत वीरवार की रात अमृतसर, मोगा, होशियारपुर और जालंधर में फ्यूल की कमी की अफवाह फैल गई थी, जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया और पंपों पर भीड़ बढ़ने लगी। 

जालंधर के एक पेट्रोल पंप बंद

जालंधर में स्थिति कुछ ज्यादा ही गंभीर नजर आई, जहां BMC चौक के नजदीक एक पेट्रोल पंप पर तेल खत्म हो गया। इसके बाद पंप को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। पंप पर काम करने वाले कर्मचारी सुदर्शन सिंह के अनुसार, कुछ समय पहले ही पेट्रोल पूरी तरह समाप्त हो गया था। उन्होंने बताया कि सप्लाई में देरी के कारण स्टॉक समय पर नहीं पहुंच सका, जिस वजह से पंप को बंद करना पड़ा। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक किसी तरह की आधिकारिक कमी की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन लोगों में बनी हुई घबराहट के चलते ईंधन की मांग अचानक बढ़ गई है। हालाकि, प्रशासन की ओर से भी लोगों को शांत रहने और किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करने की सलाह दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

लुधियाना में पंप बंद

वहीं दूसरी तरफ लुधियाना में भी एक पेट्रोल पंप बंद कर दिया गया है। जिले में लोग अपने वाहन लेकर पंपों पर लंबी-लंबी कतारे लगाकर खड़े हैं। इस दौरान लुधियाना के भारत नगर चौक के पास पेट्रोल पंप को बंद कर दिया गया है, वहां पर भी पेट्रोल खत्म हो गया है। जिले में ये भी कहा गया है कि, अब सिर्फ वाहनों में ही पेट्रोल मिलेगा। कैनी व बोतलों में पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। 

अमृतसर में लगी लंबी कतारें :

अमृतसर में पेट्रोल की 3 गुना बिक्री के कारण शाम 7:30 बजे 5 सरकारी पंप खाली बताए जा रहे हैं। एकतरफ जहां डिप्टी कमिश्नर दलविन्दरजीत सिंह ने समूह पैट्रोल पंप मालिकों व गैस एजैंसियों के प्रबंधकों व सेल्स मैनेजरों के साथ बैठक करने के बाद ऐलान किया है कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों व पैट्रोल पंपों की सप्लाई में कोई रुकावट नहीं है और पर्याप्त भंडार हैं तो वहीं दूसरी तरफ जिले में लॉकडाऊन की अफवाहों का दौर शुरू हो गया है जिसके चलते पैनिक में लोग पैट्रोल पंपों पर लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं और कुछ पैट्रोल पंप तो ऑऊट ऑफ स्टॉक नजर आ रहे हैं जो एक बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रहा है। अमृतसर में भी लोग शुक्रवार सुबह से ही पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल से गाड़ी की टंकी फुल करवाने पहुंच रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version