नई दिल्ली। नेपाल में बालेन युग की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को काठमांडू में राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह उर्फ बालेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बालेंद्र शाह के साथ कई प्रमुख विभागों के मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

रैपर से नेता बने 35 वर्षीय बालेन नेपाल के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने हैं। उनके शपथ ग्रहण समारोह में हिंदू-बौद्ध परंपराओं का मिश्रण देखने को मिला। बालेन सरकार की सबसे खास बात यह है कि इतनी मंत्रिपरिषद की औसत उम्र लगभग 35 वर्ष है।

15 मंत्रियों ने ली शपथ

नेपाल के राजनीतिक इतिहास में यह अब तक की सबसे युवा कैबिनेट बताई जा रही है। नेपाल में बालेन समेत 15 मंत्रियों ने शपथ ली है। पांच महिला मंत्रियों को भी जगह दी गई है।

किसे कौन सी जिम्मेदारी मिली?

नई सरकार में स्वर्णिम वागले को वित्त मंत्री बनाया गया है, जबकि शिशिर खनाल को विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुदान गुरुंग गृह मंत्री बनाए गए हैं। बिराज भक्त श्रेष्ठ को ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई जबकि ब्रिक्रम तिमिलसीना संचार और सूचना तकनीक मंत्री बनाए गए हैं।

बालेन की मंत्रिपरिषद में 29 वर्षीय सस्मित पोखरेल सबसे युवा चेहरे हैं, वहीं सबसे वरिष्ठ मंत्रियों में से एक, वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले भी 51 साल के हैं।

स्वास्थ्य मंत्री

बालेन सरकार की मंत्रिमंडल में शामिल 38 वर्षीय सांसद स्वास्थ्य मंत्री के लिए शपथ लिया है। निशा ने ग्वालियर के कैंसर हॉस्पिटल से नर्सिंग में मास्टर्स किया है। निशा काठमांडू स्थित बीपी कोइराला अस्पताल में बतौर नर्स काम कर चुकी हैं।

कानून मंत्री

30 वर्षीय सोबिता गौतम को कानून मंत्री बनाया गया है। सोबिता गौतम टीवी जर्नलिस्ट रह चुकी हैं। 2024 में भूस्खलन के दौरान युवकों ने अभद्रता कर वीडियो बनाया था, जिसे सोबिता ने सबूत बनाकर महिला सुरक्षा कानून की मांग की।

गृहमंत्री

जेन जी आंदोलन का नेतृत्व करने वाले सुदन गुरुंग को नेपाल का गृहमंत्री बनाया गया है। 38 वर्षीय सुदन गुरुंग ने करियर की शुरुआत कॉल सेंटर व इवेंट मैनेजर से की। 2015 में आए भूकंप के बाद वह सक्रिय हुए। सुदन गुरुंग गोरखा-1सांसद चुने गए हैं

नेपाल के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह रक्षा, उद्योग, वाणिज्य और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय अपने पास रखे हैं। शपथ के कुछ घंटे पहले बालेन ने ‘जय महाकाली’ शीर्षक से नया रैप वीडियो जारी किया। इसमें संदेश दिया- ‘असली ताकत एकता में है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version