हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में से लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां एक 19 वर्षीय युवती ने मां पर थप्पड़ जड़ा है। जबकि पिता से दुर्व्यवहार किया है। यह पूरा घटनाक्रम पुलिस चौकी में हुआ है। दरअसल, पुलिस ने करीब एक महीने से लापता युवती और उसके आशिक को बरामद किया गया है। इस दौरान लड़की ने परिजनों के साथ जाने से साफ इंकार किया है। वह युवक के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में से सामने आया है। जहां स्थित अमरावती कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई था। आरोप है कि रहमत नाम का युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर साथ ले गया। बताया गया कि रहमत पड़ोस में दर्जी की दुकान चलाता था। वहीं, बेटी उसके पास सिलाई का काम सीखने जाती थी। दोनों में नजदीकियां बढ़ गई। इसी बीच 26 फरवरी को बेटी घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि दर्जी ही उसे साथ भगा ले गया है।  

करीब एक माह बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को बरामद किया। इसके बाद युवती के परिजनों को थाने में बुलाया। ताकि परिजन बेटी को साथ ले जा सके। लेकिन, मामला तब और बिगड़ गया जब युवती ने थाने में परिजनों के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। मां ने जब बेटी को डांटा और साथ चलने की बात कही तो वह गुस्से से भड़क उठी। उसने मां के मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया। पिता के साथ भी बदसलूकी की।  

वहीं, युवती अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है। आरोप है कि उसने बेटी का ब्रेन वॉश किया है। जिस वजह से उसी के साथ रहना चाहती है। पुलिस के मुताबिक, युवती के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करा दिए गए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version