रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा जिले के बिछिया थाने में पदस्थ एक एएसआई पर एक किशोरी ने घर के अंदर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि वो घर में अकेले थी इस दौरान उसके साथ गलत हरकत का प्रयास किया गया। युवती ने मामले की शिकायत पुलिस में करी है, जिसके बाद अब पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। पूरा मामला रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र का है, किशोरी का आरोप है कि, बिछिया थाने में पदस्थ एएसआई राकेश सिंह उसके घर पर आए।

इस दौरान वो घर पर अकेली थी, किशोरी का आरोप है कि एएसआई राकेश सिंह उसके घर पर आए, और दरवाजा पीटने लगे, और दरवाजा को धक्का देकर घर के अंदर आ गए। और बोले कि मुझे किराए से घर दे दो, इसके बाद उन्होंने कहा कि तुम्हारे चाचा का केस है, जिसके बाद युवती ने कहा कि चाचा घर पर नहीं है आप बाद में आइएगा। जिसके बाद एएसआई  वापस नहीं और अंदर बैठ गए, किशोरी का आरोप है कि इसके बाद उन्होंने उसका हाथ पकड़ा, और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत का प्रयास किया।

युवती का आरोप है कि इस दौरान वो शराब के नशे में थे, और वर्दी में नहीं बल्कि सिविल ड्रेस में थे।दरअसल युवती के चाचा का कोई केश चल रहा था, तभी से एएसआई राकेश सिंह उसके पीछे पड़े हुए थे।  इस घटना को किशोरी ने अपने परिजनों से की, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। फिलहाल मामला सामने आने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version