Itawa extramarital affair, उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर आई है। वैदपुरा थाना क्षेत्र के बर्रा गांव में एक महिला और उसके प्रेमी को परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ने के बाद खुद ही जज बनकर सजा सुना दी। रातभर चली प्रताड़ना के बाद जब सुबह उन्हें अपमानित करने की तैयारी चल रही थी तब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को संभाला।

क्या है पूरा मामला?

बर्रा गांव की रहने वाली तीन बच्चों की मां का पिछले 5 वर्षों से अपनी मौसी की जेठानी के बेटे के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रविवार की रात करीब 1:00 बजे प्रेमी अपनी प्रेमिका (महिला) को साथ ले जाने के लिए गांव पहुंचा था। आहट मिलते ही महिला के ससुराल वालों और ग्रामीणों ने दोनों को दबोच लिया।

आरोप है कि दोनों को पकड़ने के बाद एक कमरे में बंधक बना लिया गया। रातभर दोनों को लाठी-डंडों से पीटा गया। परिजनों ने गुस्से में दोनों के चेहरे पर कालिख पोत दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन्हें जूतों की माला पहनाकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। सुबह होते ही दोनों को पूरे गांव में घुमाने की योजना थी ताकि उन्हें समाज के सामने जलील किया जा सके। इसी बीच किसी ग्रामीण ने पुलिस को गुप्त सूचना दे दी।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पीड़ितों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के पति, देवर समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बयानों में विरोधाभास

महिला के ससुर का कहना है कि युवक उनकी बहू को भगाने आया था जिसे गांव वालों ने पकड़ा। युवक के जीजा का आरोप है कि उनके साले को फोन करके साजिश के तहत बुलाया गया और फिर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस के अनुसार महिला ने स्वीकार किया है कि उसका पिछले 5 साल से अफेयर चल रहा था। फिलहाल पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अन्य दोषियों की तलाश में जुटी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version