राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2019-20 की एक रिपोर्ट के अनुसार ड्राई स्टेट बिहार में शराब का सेवन महाराष्ट्र से भी ज्यादा हो रहा है. शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद बिहार में पुरुषों का एक बड़ा वर्ग शराब का सेवन करता है. वहीं तेलंगाना में भी शराब का सेवन पिछले साल की तुलना में ज्यादा हो रहा है. पुरुषों द्वारा सबसे कम शराब पीने वाले राज्यों में गुजरात और जम्मू-कश्मीर शामिल है. महिलाओं के सबसे ज्यादा शराब पीने में वाले राज्य में 16.2प्रतिशत और 7.3 प्रतिशत सेवनकर्ताओं के साथ सिक्किम और असम का स्थान सबसे पहले है वहीं तेलंगाना इस मामले में तीसरे स्थान पर है. हालांकि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2019-20 की मानें तो 2015-16 के किये गये सर्वेक्षण डेटा में 15-49 वर्ष आयु वर्ग वाले लोगों को शामिल किया गया था जबकी नवीनतम सर्वेक्षण में 15 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को शामिल किया गया है . रिसर्च में जारी किये गये आंकड़ो में यह भी बताया गया है कि देश के सभी राज्यों में खाने वाले तंबाकू और धुम्रपान का सेवन शराब की तुलना में काफी अधिक किया जाता है. वहीं तेलंगाना और गोवा को छोड़कर, शीर्ष पर स्थित अधिकांश राज्य पूर्वोत्तर में हैं. कुछ राज्यों में शहरों से ज्यादा गांव की महिलाएं शराब का सेवन करती हैं. लेकिन इस बात को स्वीकारने से हिचकिचाती हैं. शराब की खपत के प्रसार में यह अंतर ग्रामीण और शहरी पुरुषों के बीच भी मौजूद है, लेकिन यह अंतर महिलाओं के बीच उतना अधिक नहीं है. भारत में, पहले के अध्ययनों में धूम्रपान की तुलना में तंबाकू चबाने का अधिक प्रचलन दिखा था. तंबाकू की सबसे अधिक खपत मिजोरम में होती है, जहाँ 77.8 प्रतिशत पुरुष और लगभग 62 प्रतिशत महिलाएँ इसका सेवन करती हैं. असम सहित उत्तर-पूर्वी राज्यों में पुरुषों और महिलाओं के बीच तंबाकू का उपयोग सबसे अधिक है. इसमें पुरुषों के मामले में सबसे कम है केरल (17प्रतिशत) और गोवा (18प्रतिशत), हालांकि हिमाचल में महिलाओं में तंबाकू की खपत सबसे कम है, सिर्फ 1.7 प्रतिशत है.
बिहार शराबबंदी राज्य, फिर भी वहीं ज्यादा खपत, इन राज्यों को पछाड़ा…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
