नई दिल्ली। अगर आप कार चलाते हैं को अक्सर National Highway पर सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। NHAI ने FASTag Annual Pass की कीमतें बढ़ा दी हैं। यह नया नियम आज यानी 1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में लागू हो गई है। कीमतों में कितनी बढ़ोतरी हुई है और इस पास के फायदे क्या-क्या हैं आइए जानते हैं।
कितनी बढ़ी कीमत?
NHAI ने फास्टैग के सालावा पास की कीमत में 75 रुपए का इजाफा किया है। यह पास एक साल के लिए काम करता है जिसे एक बार में पैसे देकर खरीदना पड़ता है। पहले इसकी कीमत 3,000 रुपए साल भर के लिए थी लेकिन अब इसकी इसके लिए आपके 3,075 रुपए खर्च करने होंगे।
FASTAag Annual Pass की शुरुआत अगस्त 2025 में हुई थी। यह उन लोगों के फायदेमंद है जिन्हें बार-बार हाईवे से गुजरना होता है। इसमें एक बार 3,075 रुपए देकर आपको एक साल की वैलिडिटी या 200 बार टोल पार करने की सुविधा मिलती है। इन दोनों में से जो पहले खत्म होगा आपका पास तब तक मान्य रहेगा। इससे बार-बार फास्टैग रिचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती।
यह पास केवल निजी गाड़ियों जैसे कार, जीप और वैन के लिए ही है। टैक्सी या कमर्शियल गाड़ियों के लिए यह पास नहीं है। साथ ही यह केवल उन्हीं हाईवे और एक्सप्रेस वे पर काम करता है जिसे केंद्र सरकार ने बनाया है। NHAI के आंकड़ों के मुताबिक फरवीर 2026 तक 56 लाख लोग इस सालाना पास का इस्तेमाल कर रहे हैं। बता दें कि, यह पास देश के लगभग 1,159 टोल प्लाजा पर मान्य होता है।
आप घर बैठे ही आसानी से FASTag Annual Pass खरीद सकते हैं. सबसे पहले सरकार की आधिकारिक वेबसाइट MoRTH या NHAI पर जाएं। इसके अलावा आप मोबाइल फोन में Rajmarg Yatra ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां अपनी गाड़ी का नंबर और फास्टैग ID डालें और इसके बाद UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड से पैसे जमा कर दें।
पेमेंट होते ही यह पास आपके पुराने फास्टैग से जुड़ जाएगा। इसकी पुष्टि के लिए आपके मोबाइल पर एक मैसेज आएगा। आमतौर पर पेमेंट के 2 घंट के अंदर यह पास एक्टिवेट हो जाता है।

