मीन राशि बुध की नीच राशि मानी जाती है, ऐसे में इसका प्रभाव व्यापार, बुद्धि, तर्क और संवाद जैसे क्षेत्रों पर खास तौर पर देखने को मिलेगा। बुध को शेयर बाजार, गणित, चतुरता और आर्थिक गतिविधियों का कारक ग्रह माना जाता है, इसलिए इसका राशि परिवर्तन कई बड़े बदलाव ला सकता है। इस दौरान बुध ग्रह मंगल, शनि और सूर्य के साथ संयोग बनाकर मंगलादित्य राजयोग का निर्माण भी करेंगे। ऐसे में यह गोचर 12 राशियों के जातकों के जीवन पर गहरा असर डाल सकता है, जिससे कुछ को लाभ तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से मजबूत करने वाला है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं, लेकिन निवेश करते समय पूरी योजना बनाना जरूरी होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए यह गोचर खास रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। रिश्तों में सुधार आएगा और साझेदारी में फायदा मिल सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की व्यस्तता बढ़ेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। हालांकि सेहत को नजरअंदाज न करें।

सिंह राशि

सिंह जातकों को शिक्षा, संतान और प्रेम जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। लेकिन अहंकार से दूरी बनाकर रखना ही बेहतर रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों में मिठास लाने वाला है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

तुला राशि

तुला राशि वालों की संवाद क्षमता मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा, लेकिन अनावश्यक विवादों से दूर रहना जरूरी है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए यह समय रचनात्मकता और प्रेम में वृद्धि का है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ होगा, लेकिन मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए यह समय अच्छा है और भाई-बहनों का सहयोग भी मिलेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बचत बढ़ेगी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपकी वाणी लोगों को प्रभावित करेगी।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह गोचर सबसे ज्यादा प्रभावशाली रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन निर्णय लेते समय भ्रम की स्थिति बन सकती है, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं।

(अस्वीकरण;यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.)

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version