रायपुर – छत्तीसगढ़ी फिल्म मया देदे मयारू 2 के रिलीज के साथ दर्शकों, खासकर महिला दर्शकों के लिए एक खास ऑफर सामने आया है। 10 अप्रैल से प्रदेशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही इस फिल्म को देखने वाली महिलाओं को चमचमाती स्कूटर जीतने का सुनहरा मौका मिलेगा।

जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल को फिल्म के चारों शो देखने वाली महिला दर्शकों के टिकट कूपन के आधार पर 11 अप्रैल को लकी ड्रा निकाला जाएगा, जिसमें एक भाग्यशाली विजेता को स्कूटर दी जाएगी।

इसी तरह 11 और 12 अप्रैल के शो देखने वाली महिला दर्शकों के लिए 13 अप्रैल को फिर लकी ड्रा होगा, जिसमें एक और स्कूटर दी जाएगी। खास बात यह है कि इन ड्रॉ में पिछले दिनों के टिकट कूपन भी शामिल रहेंगे, जिससे जीतने के मौके बढ़ जाते हैं।

इसके अलावा 13 से 16 अप्रैल तक फिल्म देखने वाली महिला दर्शकों के लिए 17 अप्रैल की सुबह 10 बजे एक और लकी ड्रा आयोजित किया जाएगा। इसमें भी भाग्यशाली महिला को स्कूटर दी जाएगी और इसमें पहले के सभी टिकट कूपन मान्य होंगे। इसलिए दर्शकों को अपने टिकट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

सबसे बड़ा आकर्षण 15 मई को होने वाला महा बंपर ड्रा है, जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों के टिकट कूपन शामिल किए जाएंगे। इस ड्रा में 11 भाग्यशाली विजेताओं को चमचमाती स्कूटर प्रदान की जाएंगी।

फिल्म के साथ इस अनोखे ऑफर ने दर्शकों में खासा उत्साह पैदा कर दिया है और बड़ी संख्या में महिलाएं फिल्म देखने के साथ-साथ इस आकर्षक इनाम को जीतने के लिए उत्सुक नजर आ रही हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version