पानीपत : हरियाणा के पानीपत के पार्षद रजनी गर्ग के पति और भाजपा नेता सुरेंद्र पर हुए हमले के मामले में नया मोड़ आ गया है। मामले के मुख्य आरोपी मोहित ने सामने आकर भाजपा नेता पर कई गंभीर आरोप लगाए है। उसका कहना है कि वह भी अस्पताल में भर्ती है। वह हर महीने पार्षद को 20 हजार रुपए प्रतिमाह मंथली देता है।

आगे बताया कि पिछले महीने उसने मंथली नहीं दी। पार्षद पति अपनी फैक्ट्री के लेबर क्वार्टर की साफ-सफाई भी उससे ही करवाते थे। इन्हीं सब बातों को लेकर मनमुटाव हो गया था। शुक्रवार शाम को सुरेंद्र ने बातचीत करने के बहाने अपने कार्यालय बुलाया और जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। काम न करने को लेकर पार्षद पति सुरेंद्र गर्ग ने सुपरवाइजर को वार्ड से हटाकर दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने को कहा था जिसके चलते सुपरवाइजर ने परिवार सहित हमला किया था। मेयर कोमल सैनी ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा जो काम नहीं करेगा, उसे बदला भी जाएगा और हटाया भी।

ये सब बातें मैंने अपने परिवार वालों को फोन पर बताई तो वे भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सुरेंद्र और उसके साथियों ने फिर से जातिसूचक शब्द कहते हुए हाथापाई शुरू कर दी। जिस दौरान मुझे भी चोट लगी है। उधर भाजपा नेता की आंख की पुतली फट गई। शनिवार सुबह उन्हें पानीपत से दिल्ली AIIMS रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, हमले में उनकी आंख पर गहरी चोट लगी है। आंख का काफी हिस्सा डैमेज हो गया है, जहां उनकी सर्जरी होगी। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version