Jharkhand News: झारखंड के रामगढ़ जिले के अरगड्डा मोड़ के पास हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्लांट में आज सुबह 4 बजे जोरदार हार्नेस ब्लास्ट हुआ। धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्लांट का काम कुछ समय के लिए बंद हो गया।

हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से झुलसे
मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे कि अचानक तेज धमाका हुआ। इस हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भी डर गए। प्लांट के अंदर धुआं और आग फैलने से मजदूर इधर-उधर भागते दिखे। झुलसे मजदूरों के नाम हैं: अखिला राय, बृजलाल बेदिया, राजबालन यादव, महेश महतो, अशोक बेदिया, राजू झा, छोटू साव, सुरेश बेदिया और इशया। सभी को तुरंत रांची रोड स्थित द हॉप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

9 में से 7 मजदूरों की हालत गंभीर
डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बताया कि 9 में से 7 मजदूरों की हालत गंभीर है और 80-90 प्रतिशत तक उनका शरीर झुलस चुका है। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची के देवकमल अस्पताल भेजा गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version