अमेरिका-ईरान युद्ध के तेज होने की आशंकाओं के बीच मंगलवार, 7 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला है। सेंसेक्स 372.49 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 73,734.36 पर खुला। वहीं, निफ्टी-50 129.55 अंक यानी 0.56 फीसदी टूटकर 22,838.70 पर खुला। बैंक निफ्टी इंडेक्स भी 350.40 अंक यानी 0.67 फीसदी की कमजोरी के साथ 52,258.70 पर खुला। ब्रॉडर मार्केट में मिला-जुला रुख देखने को मिला है।

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.5 फीसदी नीचे कारोबार करता दिखा। जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.2 फीसदी की बढ़त में रहा। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी प्राइवेट बैंक में सबसे ज्यादा दबाव दिखा। वहीं, निफ्टी आईटी, निफ्टी मेटल्स और निफ्टी मीडिया में तेजी देखने को मिली है।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 22 शेयर लाल निशान पर और 8 शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे अधिक गिरावट महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो, टाइटन, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, एचयूएल, लार्सन एंड टुब्रो, और मारुति में देखने को मिली। वहीं, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, सनफार्मा, टीसीएस और इन्फोसिस में तेजी देखने को मिली।

ग्लोबल मार्केट्स में मजबूती

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो एशियाई बाजारों में मजबूती रही। जबकि अमेरिकी शेयर बाजार भी रातभर की ट्रेडिंग में बढ़त के साथ बंद हुए। वॉल स्ट्रीट के तीनों प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version