भिलाई-  भिलाई स्टील प्लांट के पावर हाउस-2 स्थित 25 मेगावाट टरबाइन एरिया में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। सूत्रों के अनुसार इस हादसे में 5 लोगों घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए भेजा गया है।

शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। ​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें करीब 10 फीट ऊपर तक उठ रही थीं, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही संयंत्र प्रबंधन और फायर ब्रिगेड की टीम सक्रिय हुई। कई फायर टेंडर और 4-5 एम्बुलेंस की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया गया।

संयंत्र प्रबंधन की त्वरित कार्रवाई के कारण आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया और कुछ ही समय में स्थिति पर काबू पा लिया गया। फिलहाल प्रभावित क्षेत्र की कड़ी निगरानी की जा रही है और तकनीकी टीम नुकसान का पूरा आंकलन करने में जुटी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version