Vaibhav Sooryavanshi IPL Jasprit Bumrah: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच बीती रात खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल का शो देखने को मिला. वैभव ने 14 गेंद में 39 रन की धमाकेदार पारी खेली तो यशस्वी जायसवाल के बल्ले से 32 गेंद में नाबाद 77 रन आए. इस तरह राजस्थान ने 11 ओवर में 150 रन बनाए. जवाब में मुंबई की टीम 123 रन ही बना पाई.

गुवाहाटी में बीती रात वो हुआ, जो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था. 15 साल के बच्चे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) पहली बार जसप्रीत बुमराह का सामना कर रहे थे. दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज की पहली ही गेंद पर उन्होंने ऐसा दनदनाता छक्का उड़ाया कि दुनिया देखती रह गई. खुद बुमराह भी सोच में पड़ गए कि ये क्या हो गया! राजस्थान रॉयल्स का यह उभरता सितारा यहीं नहीं थमा इसी ओवर में उन्होंने एक और छक्का मारा, इस बार पहले से बेहतर और पहले से सुंदर.

अब तक तीन मैच में वैभव का प्रदर्शन

  • पहला मैच vs CSK- 17 गेंद में 52 रन
  • दूसरा मैच vs GT- 18 गेंद में 31 रन
  • तीसरा मैच vs MI- 14 गेंद में 39 रन

वैभव-यशस्वी के तूफान में उड़ी मुंबई
लगातार बारिश और गीली आउटफील्ड के चलते मैच दो घंटे और 40 मिनट की देरी से शुरू हुआ, जिसके कारण इसे 11 ओवर का कर दिया गया. वैभव सूर्यवंशी (39 रन, 14 गेंद, पांच छक्के, एक चौके) और यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंद में चार छक्के और 10 चौके से नाबाद 77 रन की पारी खेली, जिससे राजस्थान ने पांच ओवर में 80 रन जोड़े और 11 ओवर में तीन विकेट पर 150 रन का स्कोर खड़ा किया. रॉयल्स के 151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम कभी लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखी और नौ विकेट पर 123 रन ही बना सकी.

बुमराह को अपनी आंखों पर नहीं हो रहा था यकीन
इससे पहले हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद जासयवाल और सूर्यवंशी ने रॉयल्स को तूफानी शुरुआत दिलाते हुए 3.2 ओवर के पावर प्ले में बिना विकेट खोए 59 रन जोड़े. जायसवाल ने दीपक चाहर के पहले ही ओवर में चार चौके और एक छक्के से 22 रन जोड़े जबकि सूर्यवंशी ने अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह पर दो छक्के मारे. जायसवाल ने तीसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट पर तीन छक्कों से 22 रन जुटाकर टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया. सूर्यवंशी ने पांचवें ओवर में शार्दुल ठाकुर पर दो छक्के और एक चौका मारा, लेकिन आखिरी गेंद पर डीप कवर बाउंड्री पर तिलक वर्मा को कैच दे बैठे.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version