ऋषिकेश से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हरियाणा से आई एक महिला पर्यटक और स्थानीय पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. बताया जा रहा है कि यह घटना 6 अप्रैल की है और नीलकंठ मार्ग के फूलचट्टी क्षेत्र के पास गंगा किनारे हुई, जहां महिला को सार्वजनिक और पवित्र क्षेत्र में शराब पीते हुए रोका गया.

पुलिसकर्मियों से भिड़ी महिला

वीडियो के मुताबिक, जब पुलिसकर्मियों ने उसे स्थानीय नियमों का हवाला देते हुए टोका, तो महिला नाराज हो गई और पुलिस पर ही चिल्लाने लगी. इस दौरान वह यह कहते हुए सुनी गई कि ‘तुम्हारी रोज़ी‑रोटी हमसे चलती है’. महिला ने दावा किया कि पर्यटक ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को सहारा देते हैं. महिला ने यह भी कहा कि वह अपने पैसों से शराब पी रही है और पर्यटकों को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है.

मामला तब और बढ़ गया जब महिला का रवैया आक्रामक होता चला गया. हालांकि, कुछ देर बाद उसके पति ने बीच‑बचाव किया और उसे वहां से ले गए, जिसके बाद स्थिति शांत हुई.

गौरतलब है कि ऋषिकेश एक आध्यात्मिक क्षेत्र है, जहां गंगा नदी की पवित्रता बनाए रखने के लिए कई इलाकों में शराब और मांसाहार पर सख्त पाबंदी है. प्रशासन और पुलिस द्वारा घाटों और नदी किनारे नियमित निगरानी की जाती है, ताकि धार्मिक और पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस घटना के वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. कई यूज़र्स ने महिला के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि पर्यटन से रोजगार मिलता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पवित्र स्थलों पर मर्यादा तोड़ी जाए. 

एक यूज़र ने लिखा, ‘पर्यटक का पैसा स्वागत योग्य है, लेकिन गंगा कोई बार काउंटर नहीं है.’ वहीं दूसरे ने टिप्पणी की, ‘किसी भी जगह घूमने जाएं तो वहां की संस्कृति और भावनाओं का सम्मान करना ज़रूरी है.’

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version