गुवाहाटी: असम में विधानसभा चुनावों की वोटिंग के बीच राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बार फिर से कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा को निशाने पर लिख है। पत्नी रिंकी भुइंया सरमा और बेटी के साथ हिमंता बिस्वा सरमा ने वोट डाला। इसके बाद सरमा ने मीडिया से बातचीत में पवन खेड़ा पर बड़ा हमला बोला। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि कहां का कांग्रेस पार्टी, कहां है ये कांग्रेस? ये कौन-सी पार्टी है मैंने तो नाम भी नहीं सुना। कौन पवन खेड़ा ? , वो तो भगोड़ा है। उनका जवाब मैं क्यों दूं। गौरतलब हो कि 5 अप्रैल को पवन खेड़ा ने दिल्ली और फिर गुवाहटी में प्रेस कांफ्रेंस में हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिंकी भुइंया के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद असम पुलिस ने खेड़ा के दिल्ली वाले फ्लैट पर पहुंची थी। तब पवन खेड़ा के तेलंगाना चले जाने की जानकारी सामने आई थी।

परिवार के साथ डाला वोट

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कामरूप जिले में वोट डाला है। वह यहां की जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से लड़ रहे हैं। सीएम अपनी पत्नी रिंकी भुइंया और बेटी के साथ 15 नंबर मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सरमा ने लिखा कि मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध असम के लिए वोट किया। इससे पहले सीएम ने दौल गोविंद मंदिर पूजा और मां देवी कामख्या को नमन किया।

खेड़ा के आरोपों पर गरमाई थी राजनीति

हिमंता बिस्मा सरमा ने इससे पहले 9 अप्रैल की सुबह सोशल मीडिया पर खिलते हुए कमल की एक फोटो पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने लिखा था। गुड मोर्निंग आपका आज का दिन अच्छा हो। असम में विधानसभा की 126 सीटें हैं। अगर बीजेपी एनडीए को जीत मिलती है तो हिमंता राज्य के तीसरी बार सीएम बनेंगे। चुनाव प्रचार में सरमा काफी अलग अंदाज में नजर आए थे, लेकिन राहुल गांधी द्वारा उन्हें देश का सबसे भ्रष्ट सीएम बताए जाने के बाद पार्टी की मीडिया विंग के प्रभारी पवन खेड़ा ने एक सनसनीखेज प्रेस कांफ्रेंस में हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिंकी भुइंया सरमा को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। खेड़ा ने कहा था कि रिंकी भुइंया के पास तीन देशों के पासपोर्ट हैं। इनमें दो मुस्लिम कंट्री हैं। इसके बाद मामला गरमा गया था। रिंकी भुइंया सरमा ने इसके बाद पवन खेड़ा के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसी मामले में असम पुलिस पवन खेड़ा की तलाश कर रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version