धमतरी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विभाग ने योजना से जुड़ी सभी महिलाओं को अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए हैं।

जारी सूचना के अनुसार, ई-केवाईसी प्रक्रिया 03 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और यह 30 जून 2026 तक चलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में यह कार्य ग्राम पंचायत भवनों में, जबकि शहरी क्षेत्रों में वार्ड कार्यालयों में किया जाएगा।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि ई-केवाईसी तभी संभव होगी, जब हितग्राही का नाम योजना में दर्ज नाम और आधार कार्ड में अंकित नाम से पूरी तरह मेल खाए। यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो पहले संबंधित विभाग में सुधार कराना अनिवार्य होगा।

समस्त हितग्राहियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सीएससी सेंटर या विभागीय कार्यालय से संपर्क कर जल्द से जल्द ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version