वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडलिस्ट नूपुर श्योराण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह रैंप वॉक कर रही थी. लाल रंग की साड़ी में वह बेहद खूबसूरत और किसी हिरोइन से कम नहीं लग रही थी. ये वीडियो उन्होंने जनवरी में शेयर किया था. फैंस ने भी इस वीडियो को खूब प्यार दिया और एक यूजर ने लिखा, ‘आप रवीना टंडन की तरह लग रही हों.’

इसी इवेंट का उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया, जिसके साथ कैप्शन में लिखा, “आपको कोम्प्रोमाईज़ नहीं करना चाहिए, जब आप दोनों चीजें कर सकती हों.” वीडियो के पहले हिस्से में वह बॉक्सिंग कर रही हैं और दूसरे हिस्से में रैंप वॉक. लाल रंग की साड़ी, खुले बालों के साथ लाल रंग की बिंदी, उनपर जच रही थी.

नूपुर श्योराण का जन्म 26 सितंबर, 1998 को हरियाणा के भिवानी में हुआ था. उन्होंने एक बार बताया था कि उन्हें बॉक्सिंग की प्रेरणा उनके पिता और दादाजी से मिली. 2005 में उनके पापा ने एक अकैडमी शुरू की, जिसमें काफी ऐसे बच्चे आते थे जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होती थी. जब वह मैडल लेकर आते थे, तब उन्हें देखकर ही नूपुर ने सोचा था कि उन्हें भी बॉक्सर बनना है.

नूपुर श्योराण ने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद बॉक्सिंग शुरू की. वह अब रेलवे में जॉब करती हैं. 5 बार की राष्ट्रीय चैंपियन नूपुर ने 2024 में महिला नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था. 2025, अस्ताना वर्ल्ड कप में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था. पिछले साल ही वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version