सीतापुरखैराबाद बरईजलालपुर फीडर जाने वाली हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से करीब 200 बीघा गेहूं की फसल जल गई। खेतों में आग लगने के साथ किसानों ने ट्रैक्टर से फसल जोतनी शुरू कर दी। इसके बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा रहा है। किसानों ने अग्निशमन विभाग के साथ पुलिस को सूचना दी। इसके बाद भी आग पर काबू पाया नहीं जा सका। घटना को लेकर किसानों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त हैं।

गुरपलिया गांव में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे को एक बड़ा हादसा हो गया, जब गेहूं के खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर खेतों में गिरना बताया जा रहा है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और 25 किसानों की करीब 200 बीघा से अधिक गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।

तेज हवाओं के चलते आग तेजी से फैलती चली गई और आसपास के खेत भी इसकी चपेट में आ गए। आग फैलती देख किसानों में अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। ट्रैक्टरों की मदद से खेतों को जोतना शुरू कर दिया, ताकि आग की रफ्तार को रोका जा सके। अशोक ने बताया कि सूचना देने के बाद भी अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम पहुंची और समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक आग ने बड़े हिस्से की फसल को नुकसान पहुंचा दिया था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version