अहमदाबाद: गुजरात में 15 नगर निगमों और 393 स्थानीय निकाय की बॉडी की चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बीजेपी ने रविवार से प्रचार में उतरेगी। बीजेपी कें केंद्रीय नेतृत्व के तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में व्यस्त होने के कारण मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी वडोदरा में प्रचार के लिए उतरेंगे। वडोदरा में हर्ष संघवी के साथ प्रदेश संगठन मंत्री रत्नाकर भी साथ में मौजूद रहेंगे। हर्ष संघवी वडोदरा शहर में प्रचार का आगाज करने के साथ कुछ वार्ड में भी जाएंगे। इसके बाद भरूच के लिए रवाना होंगे। बीजेपी ने रणनीति के तहत पहले दिन सभी 15 नगर निगमों में नेताओं को प्रचार के लिए उतारा है। बीजेपी अपने इस प्रयोग को ‘कारपेट बॉम्बिंग’ कहती आई है। 2022 के विधानसभा चुनावों के प्रचार के आगाज में भी बीजेपी ने ऐसा किया था।

टिकट वितरण में बड़ी ‘सर्जरी’

बीजेपी ने शहरों और लोकल बॉडी में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने के लिए तगड़ी तैयारी की है। बीजेपी ने राष्ट्रीय स्तर पर 45 साल के नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने के बाद गुजरात में इस बार काफी प्रयोग किए हैं। पार्टी ने संगठन में नए चेहरों को जगह दी है तो वहीं दूसरी बड़ी संख्या में मौजूदा पार्षदों के टिकट भी काटे हैं। एंट्री इंकबेंसी को कम करने के लिए यह बीजेपी का अजमाया हुआ सफल फॉर्मूला है। वडोदरा में बीजेपी ने एक झटके में जनता से दूर रहने वाले और निष्क्रिय छवि के पार्षदों को हटाकर नए चेहरों को उतारा है। बीजेपी ने जिनका टिकट काटा है। उनमें मेयर पिंकीबेन सोनी, डिप्टी मेयर चिराग बारोट और स्टैंडिंग चेयरमैन डॉ. शीतल मिस्त्री शामिल हैं।

कौन कहां करेगा प्रचार का आगाज?

  1. कर्णावती (अहमदाबाद)-सीएम भूपेंद्र पटेल
  2. राजकोट- प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा
  3. वडोदरा-डिप्टी सीएम हर्ष संघवी और संगठन मंत्री रत्नाकर
  4. सूरत-केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल
  5. जामनगर-सांसद परषोत्तम रूपाला
  6. भावनगर-पूर्व प्रदेश प्रमुख आर सी फलदु
  7. वापी-गणपत वसवा
  8. नवासारी- वित्त मंत्री कनु देसाई
  9. महेसाणा, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा
  10. गांधीधाम-प्रदेश महामंत्री अनिरूद्ध दवे
  11. आणंद-गाेरधनभाई झड़फिया
  12. नाडियाद- पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल
  13. पोरबंदर-रमेशभाई धडुक
  14. मोरबी-पूर्व मंत्री आई के जडेजा
  15. सुरेंद्र नगर-कृषि मंत्री जीतू भाई वाघाणी

गुजरात में कब डाले जाएंगे वोट?

गुजरात में अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट समेत 15 नगर निगमों और जिला एवं तालुका पंचायत के चुनावों के लिए 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने रविवार के दिन वोटिंग के लिए चुना है। इसी दिन उमरेठ विधानसभा उपचुनाव के लिए भी वोटिंग होगी। सभी स्थानीय निकायों के रिजल्ट 28 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में गुजरात में सत्ता के सेमीफाइनल में बीजेपी, कांग्रेस और आप के प्रदर्शन का पता पांच राज्यों के चुनाव परिणाम से पहले लग जाएगा। गुजरात में बीजेपी के सामने कांग्रेस और आप अलग-अलग लड़ रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version