उत्तर प्रदेश स्थित नोएडा में फैक्टरी श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन के हिंसक हो जाने के बाद दिल्ली पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है और राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि वेतन संशोधन की अपनी लंबे समय से लंबित मांग को लेकर विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के श्रमिक बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए और प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की गई. हालांकि, विरोध प्रदर्शन हिंसा में बदल गया और नोएडा के फेज-2 तथा सेक्टर 60 इलाकों से आगजनी, तोड़फोड़ और पत्थरव की घटनाएं सामने आईं.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिंसा फैलने से रोकने के लिए नोएडा से दिल्ली को जोड़ने वाले विभिन्न हिस्सों में सभी सड़कों पर कई टीम तैनात की गई हैं. इसमें खासकर उत्तर प्रदेश के साथ प्रमुख सीमावर्ती बिंदुओं पर भी टीम तैनात है. वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि कड़ी निगरानी रखी जा रही है और वाहनों की गहन जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी असामाजिक तत्व विरोध प्रदर्शन की आड़ में राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश न कर सके.

महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त बल तैनात

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘दिल्ली पुलिस पूरी तरह सतर्क और चौकस है. सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त बल तैनात किया गया है और किसी को भी कानून-व्यवस्था भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.’ प्रमुख सीमा चौकियों पर अवरोधक लगा दिए गए हैं और किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल, अर्धसैनिक बलों सहित अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है.

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उत्तर प्रदेश के अपने समकक्षों के संपर्क में हैं.राजधानी में प्रवेश करने वाली विभिन्न सड़कों पर हजारों यात्री यातायात अवरुद्ध होने से फंस गए.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version