ईशान किशन की तूफानी पारी के बाद प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन के ड्रीम डेब्यू के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हरा दिया. यह राजस्थान की सीजन की पहली हार है, जबकि हैदराबाद की दूसरी जीत. पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद ने 216 रन बनाए. इसके जवाब में राजस्थान 159 रन बना पाई. हैदराबाद के लिए डेब्यू कर रहे प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने 4-4 विकेट झटके. प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन-द्रे प्रेटोरियस का विकेट निकाल मैच का फैसला कर दिया था. प्रफुल्ल हिंगे आईपीएल इतिहास के पहले गेंदबाज हैं, जिन्होंने पहले ही ओवर में 3 विकेट झटके हैं. 

 ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की तूफानी पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए हैं और राजस्थान को जीत के लिए 217 का लक्ष्य दिया है.  टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने पहली ही गेंद पर अभिषेक का विकेट गंवाया. लेकिन फिर ईशान किशन आए और उन्होंने आते ही प्रहार शुरू किया. ईशान ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर पावरप्ले में 51 रन जोड़े. पावरप्ले के बाद ट्रेविस हेड 18 रन बनाकर लौटे. लेकिन फिर ईशान और क्लासेन ने तूफानी अंदाज में साझेदारी की. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 88 रनों की साझेदारी की. ईशान शतक से चूक गए और 91 के स्कोर पर पवेलियन लौटे. इसके बाद हैदराबाद ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. नितीश कुमार रेड्डी और सलिल अरोड़ के कैमिये से हैदराबाद 200 का स्कोर पार करने में सफल हुई. हैदराबाद के लिए ईशान किशन ने 44 गेंदों में 8 चौके और छह छक्कों के दम पर 91 रनों की पारी खेली. क्लासेन ने 26 गेंदों में 40, रेड्डी ने 13 गेंदों में 28 रन बनाए. 

ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version