रायपुर। छत्तीसगढ़ कुष्ठ सेवाएं कर्मचारी संघ का 5 वां प्रांतीय अधिवेशन लालपुर रायपुर स्थित डिप्लोमा अभियन्ता संघ के प्रदेश कार्यालय में रविवार 20 दिसम्बर को सम्पन्न हुआ। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कुष्ठ रोग से पीडि़त मानव समाज की सेवा में लगे कर्मचारियों के काम की सराहना करते हुये अधिवेशन के मुख्य अतिथि के आसन्दी से पूर्व केबिनेट मंत्री, रायपुर ग्रामीण के वर्तमान विधायक सत्यनारायण शर्मा ने अपने उदबोधन में कुष्ठ कर्मचारियों से कहा कि उनके पदोन्नति के पदों को डाइंग कैडर से पुन: बहाल कर कर्मचारियों के 20 वर्षो से रुके पड़े पदोन्नति की मांग को पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा इसके अलावा अन्य सभी अनार्थिक मांगों पर भी विधानसभा सत्र के तुरन्त बाद स्वास्थ्य मंत्री और अधिकारियों के बीच कर्मचारी संघ प्रतिनिधि मंडल के साथ चर्चा करा कर पूरा करने का भी भरोसा दिलाया। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना काल मे देश प्रदेश की सभी सरकारें वित्तीय संकट के दौर से गुजर रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य इससे अछूता नही है, कर्मचारी जगत को सरकार से सामंजस्य के साथ इस महामारी से निपटने में सहयोग की जरूरत है, इस विकट परिस्थितियों में सरकार कोविड से लड़कर कर्मचारियों की लम्बित आर्थिक मामलों पर जरूर विचार करेगी। उनको यह जानकारी मिलने पर कोविड संक्रमण में कुष्ठ कर्मचारियों द्वारा जनसामान्य के देखभाल में कार्य करने और स्वयं संक्रमित होकर भी इस कार्य मे डटे रहने की उनकी हिम्मत की दाद दी और पीडि़त मानवता की सेवा में ईमानदारी और कर्त्तव्य निष्ठा के साथ योगदान देते रहने का आव्हान किया। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कर्मचारी नेता, राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य संचालनालय से उपस्थित राज्य कार्यक्रम अधिकारी (कुष्ठ) डॉ नेतराम बेग ने भी मार्गदर्शन दिया। अधिवेशन में स्वास्थ्य संचालनालय में पदस्थ चित्तरंजन साहा को सर्वसम्मति से आगामी 3 वर्षो के लिए पुन: प्रांताध्यक्ष निर्वाचित किया गया। अधिवेशन में विभिन्न जिलों से आये कर्मचारी नेता क्रमश: अविनाश शर्मा बिलासपुर, अरुण शुक्ला महासमुन्द,छबिसिंह गरियाबंद,ओ पी सिन्हा धमतरी, के के थवाईत जांजगीर, रसीद खान रायगढ़, सुनील गुप्ता दुर्ग,एस पी जायसवाल, बीआर पटेल बलौदाबाजार, के के गुप्ता कोरिया और राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री ए के चेलक ने संघठन के कार्य विस्तार पर अपने विचार व्यक्त किये। अधिवेशन के समापन के बाद प्रांताध्यक्ष चिरंजन साहा की अगुवाई में कोर ग्रुप की बैठक में कर्मचारी नेता अविनाश शर्मा, अश्वनी चेलक,सतीश तिवारी, अरुण शुक्ला, सुधीर कदम,टी पी शर्मा, और सुशील शर्मा शामिल हुये। कोर ग्रुप की बैठक में महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर 30 जनवरी को आजाद चौक रायपुर स्थित गांघी प्रतिमा के समक्ष उपवास पर बैठकर लम्बित माँगो पर शासन का ध्यान आकर्षित करने का निर्णय लिया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version