नई दिल्ली। गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में लिंबडी के एक बंगले में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य मामूली रूप से घायल हो गए। इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात लिंबडी शहर में हुई। लिंबडी डिवीजन के डिप्टी एसपी विशाल रबारी ने कहा, “शब्बीर लोखंडवाला और रसीदा लोखंडवाला, जो आग लगने के समय बेडरूम में थे उन्हें अस्पताल ले जाने के बाद उनकी मौत हो गई। घर में रहने वाले दो अन्य लोगों को जलने से मामूली चोटें आई हैं।”

कैसे लगी आग?

वोरा सोसाइटी में रहने वाले शब्बीर और रसीदा रात को अपने कमरे में सो रहे थे, तभी अचानक से आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि इन लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल पाया। पुलिस ने बताया कि एयर कंडीशनर में तकनीकी खराबी के कारण आग लगी हो सकती है।

परिजनों ने क्या बताया?

वहीं परिजनों का कहना है कि दंपति का फोन चार्जिंग पर लगा था और बैटरी फटने से आग लगी। पहले सोफे में आग लगी फिर धुआं उठा और धीरे-धीरे पूरे कमरे में फैल गई।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version