रायपुर, भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ ने केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लिए 1 जनवरी 2026 से 2% महंगाई भत्ता/महंगाई राहत (डीए/डीआर) देने की केबिनेट में निर्णय किए जाने का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। महासंघ ने साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार से भी केंद्र के अनुरूप शीघ्र निर्णय लेकर राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को राहत प्रदान करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी. एच. सुरेश ने डीए/डीआर की घोषणा में हो रहे विलंब को लेकर उन्होंने पूर्व में कैबिनेट सचिव को पत्र एवं ईमेल के माध्यम से आवश्यक पहल करने का विनम्र अनुरोध किया था। अब केंद्र सरकार द्वारा 2% डीए/डीआर की घोषणा किए जाने से कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत मिली है।

महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने कहा है कि सामान्यतः डीए/डीआर की घोषणा प्रत्येक वर्ष मार्च माह के अंतिम सप्ताह में कर दी जाती है, लेकिन इस वर्ष देरी से घोषणा होने के कारण कर्मचारियों एवं पेंशनरों में प्रतीक्षा की स्थिति बनी हुई थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान महंगाई के परिप्रेक्ष्य में 2% डीए/डीआर की घोषणा अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक संबल मिलेगा।

महासंघ ने यह भी उल्लेख किया कि केंद्र सरकार के निर्णय के बाद ही राज्य सरकारें अपने-अपने राज्यों में कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए डीए/डीआर लागू करती हैं। ऐसे में केंद्र के निर्णय के साथ ही अब राज्यों में भी मार्ग प्रशस्त हो गया है।
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय पदाधिकारी क्रमशः बी के वर्मा दुर्ग, द्रौपदी यादव पत्थलगांव, एम एन पाठक रायपुर,पी आर साहू दुर्ग,सुरेश श्रीवास्तव कांकेर,परमेश्वर स्वर्णकार चांपा, जयमनी ठाकुर जगदलपुर, कुंती राणा बिलासपुर और प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा,महामंत्री अनिल गोल्हानी, प्रवीण कुमार त्रिवेदी,संगठन मंत्री टी पी सिंह जशपुर, अरुण तिवारी जांजगीर, संभागीय अध्यक्ष शैलेन्द्र सिन्हा रायपुर, आर एन ताटी बस्तर, राजेन्द्र कश्यप बिलासपुर गुरुचरण सिंह अंबिकापुर ने विश्वास व्यक्त किया है कि केंद्र सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय लिए जाने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार भी शीघ्र ही 2% डीए/डीआर की घोषणा करेगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version