अबोहर– मोहल्ला इन्द्रा नगरी के निकट स्थित मुख्य शिवपुरी में गत देर शाम अबोहर के इन्द्रा नगरी में उस समय पुलिस को खुद एक मृतका का संस्कार करवाना पड़ा। जब मृतका के पति को उसके ही सालों ने संस्कार के समय में बुरी तरह से पीटा। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं संस्कार करवाने पहुंची पुलिस ने मृतका के भाईयों व मायके वालों को जमकर लाहनतें दी। जिन्होंने अंतिम संस्कार को भी तमाशा बनाकर रख दिया। मृतका के घायल पति ने पुलिस प्रशासन से अपने ही सालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पत्नी का उपचार करवाने के लिए दर दर भटकता पति
अस्पताल मे उपचाराधीन सोनू निवासी दशमेश नगर ने बताया कि उसकी पत्नी खुशबू करीब चार माह पहले सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई थी और उसे टी.बी. भी हो गई थी। जिस पर वह खुद ही अपने दो बच्चों को पालते हुए अपनी पत्नी का उपचार करवाने के लिए दर दर भटकता रहा। उसने पत्नी के उपचार के लिए कर्ज उठाकर भी हजारों रुपए खर्च कर दिए जब उसने अपने छह सालों व 3 सालियों से पत्नी के उपचार के लिए मदद मांगी तो किसी ने उसका साथ नहीं दिया और गत दिवस जब उसकी पत्नी की मौत हो गई तो वह उस पर पर्चा करवाने की नियत से यहां आ गए ताकि उसे दबाकर उससे रुपए वसूले जा सकें।

शिवपुरी में ही जमकर पीट डाला जीजा
गत सांय जब वह अपनी पत्नी का संस्कार करवा रहा था तो उसके सालों ने उसकी पत्नी के शव को ले जाने का प्रयास किया जब उसने उनको रोका तो उसके सालों ने उसे शिवपुरी में ही जमकर पीटा जिससे वह घायल हो गया आसपास के लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर थाना प्रभारी मनिंदर सिंह खुद पुलिस टीम सहित अस्पताल पहुंचे और मृतका का अंतिम संस्कार करवाया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version