गुजरात के अहमदाबाद जिले के धंधुका शहर में एक मामूली विवाद ने खूनी और हिंसक रूप ले लिया. बाइक ओवरटेक करने को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई.

हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में तनाव फैल गया और उग्र भीड़ ने सड़क पर उतरकर जमकर बवाल काटा. हिंसक भीड़ ने कई दुकानों और गाड़ियों में आग लगा दी, जिससे शहर में कर्फ्यू जैसे हालात पैदा हो गए हैं. हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

ओवरटेकिंग के विवाद में ली जान

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान धर्मेश गमारा उर्फ लालाभाई भरवाड़ के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सड़क पर बाइक ओवरटेक करने के मुद्दे पर दूसरे पक्ष से उसकी तीखी बहस हो गई थी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने लालाभाई भरवाड़ की बेरहमी से हत्या कर दी.

हत्या के बाद भड़की हिंसा, फूंकी दुकानें

युवक की हत्या की खबर जैसे ही शहर में फैली, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. अचानक हालात बिगड़ गए और गुस्साई भीड़ ने मार्केट एरिया को अपना निशाना बनाया. भीड़ ने छोटी-बड़ी कई दुकानों में तोड़फोड़ की और उन्हें आग के हवाले कर दिया. इसके अलावा कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई. आग बुझाने के लिए बोटाड फायर डिपार्टमेंट की टीम को मौके पर बुलाया गया. इस हिंसक घटना से पूरे शहर में दहशत का माहौल बन गया और व्यापारियों ने डर के मारे आनन-फानन में अपने बाजार बंद कर दिए.

200 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात, स्थिति नियंत्रण में

घटना की गंभीरता को देखते हुए अहमदाबाद जिले के पुलिस प्रमुख (SP) ओम प्रकाश जाट और DySP तुरंत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. शहर में कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए:

  • स्थानीय थानों के अलावा SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) और LCB (लोकल क्राइम ब्रांच) की टीमों को उतारा गया है.
  • पूरे इलाके में 200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जो संवेदनशील इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं.
  • पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपियों को दबोच लिया है.

अहमदाबाद SP ने दावा किया है कि पुलिस की मुस्तैदी से अब स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है. इसके साथ ही दुकानों में आगजनी और तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों की पहचान करने का काम भी शुरू कर दिया गया है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version