डेस्क : अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुकी है और भारी संख्या में श्रद्धालु यात्रा के पंजीकरण करवा रहे हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि यात्रा के पहले जत्थे का कोटा पूरा हो गया है और मात्र 3 दिनों में 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवा लिया है।
जानकारी मिली है कि इस बार पंजीकरण की रफ्तार काफी तेज है जिस कारण इस बार भारी संख्या में श्रद्धालुओं के अमरनाथ जाने की संभावना है। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। बता दें कि 15 अप्रैल से यात्रियों का पंजीकरण शुरू किया गया है। वहीं यात्रा के लिए 13 साल से कम और 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का पंजीकरण नहीं किया जा रहा है।

