रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमाकांत वर्मा ने धमधा राज अधिवेशन के मंच से सामाजिक क्षेत्र में किये गये 40 वर्षों की उपलिब्धयों को समाज के आमजनों के समक्ष रखा। मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज को गैर राजनीतिक बनाना उपयुक्त होगा। आपको बता दें कि इससे पहले वे अर्जुनी राज अधिवेशन से अपने चुनाव प्रचार का शंखनाद कर चुके है। इस अधिवेशन में उन्होंने कहा था कि ना तो मैं दावा करता हूं और ना ही मैं वादा करूंगा, मेरे लिये समाज सर्वोपरि है और समाज जो कहेगा मैं वही करूंगा। उन्होंने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील सामाजिक लोगों से करते हुए अपने कार्यकाल के दौरान किये गये सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों को सामने रखा। उमाकांत वर्मा सामाजिक लोगों से जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version