UP Board 10th 12th Result 2026 Out: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. करीब 52 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका है. बोर्ड मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम घोषित किए गए और तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए.

रिजल्ट जारी होते ही छात्र सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. इसके लिए upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर विजिट करें. होम पेज पर 10वीं या 12वीं रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें, अपना रोल नंबर भरें और सबमिट कर दें. कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे डाउनलोड करें या प्रिंट निकाल लें, ताकि बाद में काम आ सके. आप ABP Live पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको up10.abplive.com और up12.abplive.com पर जाना होगा.

एक SMS से भी मिल जाएगा रिजल्ट

अगर वेबसाइट खुलने में दिक्कत हो रही है, तो SMS का तरीका बहुत आसान है. 10वीं के छात्र अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें: UP10 <स्पेस> रोल नंबर और इसे 56263 पर भेज दें. 12वीं के छात्र टाइप करें: UP12 <स्पेस> रोल नंबर और इसी नंबर पर भेजें. थोड़ी ही देर में आपका रिजल्ट मैसेज के रूप में मोबाइल पर आ जाएगा.

DigiLocker पर सुरक्षित है आपकी डिजिटल मार्कशीट

वेबसाइट धीमी हो तो DigiLocker का इस्तेमाल करें. results.digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप खोलें. मोबाइल नंबर से लॉगिन करें, यूपी बोर्ड सेक्शन चुनें और रोल नंबर डालें. आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप फोन में सेव भी कर सकते हैं.

UMANG ऐप भी है मददगार

UMANG ऐप पर भी यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने की सुविधा दी गई है. ऐप खोलकर रिजल्ट सेक्शन में जाएं, रोल नंबर डालें और तुरंत अपना परिणाम देख लें. जब वेबसाइट काम न करे, तब यह तरीका बहुत काम आता है.

पास होने के लिए जरूरी हैं 33 प्रतिशत अंक

यूपी बोर्ड के नियम के अनुसार, हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है. अगर कोई छात्र थोड़े अंकों से चूक जाता है, तो कुछ मामलों में बोर्ड की तरफ से ग्रेस मार्क्स भी दिए जा सकते हैं. अगर किसी छात्र के एक या दो विषय में कम नंबर आए हैं, तो चिंता की जरूरत नहीं है. बोर्ड ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका देता है. इस परीक्षा में पास होकर छात्र अपना साल बचा सकते हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version