देहरादून: उत्तराखंड के टिहरी में चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर नैल के पास वाहन खाई में गिर गया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने लोगों की मौत की पुष्टि की।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और राहत दल घटनास्थल पर पहुंचा। बचाव कार्य शुरू किया गया है। मरने वाले सभी लोग घनसाली क्षेत्र के चांजी, ठेला और चकरेडा गांव के रहने वाले थे। मृतक सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हरिद्वार गए थे। वहां से सभी लोग घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

