जौनपुर में एक पिता ने अपनी सात साल की बेटी समेत दो लोगों को इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसे शक था कि वो संतान नाजायज थी. पत्नी और बेटे समेत चार लोग अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं. मामला शाहगंज कोतवाली अंतर्गत भादी मुहल्ले का है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. घटना से गुस्साए लोगों ने पहले तो चक्का जाम किया. इसके बाद शाहगंज कोतवाली भी घेर ली. शाहगंज नगर के भादी खास मोहल्ला निवासी मुमताज़ मानसिक रूप से विक्षिप्त है. सोमवार की शाम परिवार वाले उसे उपचार के लिए वाराणसी ले जा रहे थे. इमरान गंज बाजार के पास किसी तरह गाड़ी से उतर कर भाग निकला. मंगलवार की सुबह घर पहुंचा और अचानक उसने पत्नी व बच्चों पर हमला करना शुरू कर दिया. जिससे बेटी हुमेरा पुत्र मोहम्मद को काफी चोट आई. बीच बचाव करने पहुंची पत्नी फऱिदौस व भाई अफरोज की पत्नी निलोफर पर भी हमला कर दिया. हमले के बाद फऱिदौस जान बचाकर बाहर भागी. रास्ते से दूध बेचने जा रही नोनहट्टा निवासी सुलेमा व पड़ोसी मंजूर ने बीच बचाव किया. विक्षिप्त ने उन पर भी हमला कर दिया. इन हमलों में घायल सभी को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया. वहां चिकित्सकों ने हुमेरा व सुलेमा को मृत घोषित कर दिया. अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी मुमताज को प्रयुक्त बांकी के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस डबल मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किए गए युवक ने सनसनीखेज खुलासा किया. बताया कि 7 साल की मासूम बेटी और 3 साल के बेटे को इसलिए मौत के घाट उतारना चाह रहा था क्योंकि उसे शक था कि दोनों उसकी औलाद नहीं हैं. उसकी पत्नी के किसी और से नाजायज संबंध हैं. इसलिए वो पत्नी की भी हत्या करना चाहता था. बेटी तो पिता के हमले में मौत की नींद सो गई, लेकिन बेटा और पत्नी अस्पताल में भर्ती हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version