महाराष्ट्र के नागपुर के धंतोली थाना क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सोशल मीडिया के जरिए कथित तौर पर धमकी देने का मामला सामने आया है. इस संबंध में एक व्यक्ति ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह दिल्ली से ऑनलाइन और ऑफलाइन कमिशन का काम करता है और एक संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यरत है. निजी काम से वह 18 अप्रैल 2026 को नागपुर आया था. 22 अप्रैल को यशवंत स्टेडियम इलाके में मौजूद रहते हुए उसने फेसबुक पर “सनातनी शेर” नाम की आईडी से 7 अप्रैल 2026 को अपलोड किया गया एक वीडियो देखा.

आरोप है कि वीडियो में एक व्यक्ति, जिसने अपना नाम आयुष अग्रवाल बताया. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उनके परिवार के बारे में आपत्तिजनक बातें करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था. साथ ही उनके बेटे को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए और 48 घंटे के भीतर चेतावनी देने जैसी बातें कही गईं. शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उसने इसी व्यक्ति के इंस्टाग्राम अकाउंट से 4 अप्रैल 2026 को अपलोड किया गया एक अन्य वीडियो भी देखा. जिसमें कथित तौर पर भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करते हुए विभिन्न समुदायों के बीच तनाव पैदा करने वाली बातें कही गईं.

मानेवाड़ा चौक इलाके का रहने वाला है आरोपी

जांच में सामने आया कि आरोपी का नाम आयुष रमेशचंद्र अग्रवाल (उम्र 44 वर्ष) है, जो नागपुर के मानेवाड़ा चौक इलाके का निवासी बताया जा रहा है. शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाकर सार्वजनिक शांति भंग करने और समाज में भय का माहौल बनाने की कोशिश की है. साथ ही वीडियो के जरिए केंद्रीय मंत्री और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version