आज के दौर में सोशल मीडिया पर कुछ भी अलग या दिलचस्प दिखते ही लोग उसे कैमरे में कैद कर लेते हैं, और फिर वही वीडियो देखते ही देखते वायरल हो जाता है. अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो आपने ऐसे कई मजेदार और हैरान करने वाले वीडियो जरूर देखे होंगे.
हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे और साथ ही बच्चे की मासूमियत की तारीफ भी करेंगे.
वायरल क्लिप में एक छोटा बच्चा नजर आता है, जिसे टीचर ने होमवर्क दिया था A से Z तक लिखने का. टीचर ने कॉपी के ऊपर Write A to Z लिखकर निर्देश दिया था. लेकिन बच्चे ने इस निर्देश को अपने अंदाज में समझा और पूरी कॉपी में A, B, C लिखने की बजाय हर लाइन में Write A to Z ही लिखता चला गया.
बच्चे की इसी स्मार्ट समझ ने सभी का ध्यान खींच लिया और टीचर ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो को इंस्टाग्राम पर @naziaaamir4 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं. कमेंट सेक्शन में भी लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। किसी ने बच्चे को बेहद प्यारा बताया, तो किसी ने कहा कि वह अपने तरीके से बिल्कुल सही है. एक यूजर ने मजाक में लिखा कि यह हार्ड वर्क नहीं, स्मार्ट वर्क का बेहतरीन उदाहरण है.

