तिरुवनन्तपुरम: केरल में सांप के डसने से मौत का एक और मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग महिला की उसके घर के पास सांप के डसने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य में पिछले एक सप्ताह में यह पांचवीं घटना है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान चंपकुलम के पास वैश्यम्बागम निवासी इंदिरा एस (66) के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उन्हें घर के बाहर एक कोबरा ने डस लिया। पुलिस ने बताया कि उन्हें तुरंत वंदनम स्थित अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां विषनाशक दवा दी गई लेकिन रात करीब नौ बजे उनकी मृत्यु हो गई।

सांप के डसने के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता

नेदुमुडी पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पिछले सप्ताह तिरुवनंतपुरम, अलप्पुझा और त्रिशूर जिलों से भी सांप के डसने से मौत के मामले सामने आए थे जिनमें बच्चों सहित कई लोगों की जान चली गई है। स्वास्थ्य विभाग ने हाल में सांप के डसने के बढ़ते मामलों को लेकर एक बैठक की और सरकारी अस्पतालों को ऐसे मरीजों के लिए उचित उपचार के निर्देश दिए हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि बढ़ते तापमान के कारण गर्मी के मौसम में सांप छाया, ठंडे स्थान और चूहों की तलाश में घरों के करीब आ सकते हैं।

पांच सांप मिले

त्रिशूर के कोदली में एक घर में सांप के डसने से आठ वर्षीय बालक की मौत के बाद वन विभाग के अधिकारियों और स्वयंसेवकों द्वारा खोज अभियान चलाया जा रहा है और अब तक परिसर से पांच सांप मिले हैं। बच्चे और उसके भाई को उस वक्त ‘करैत’ सांप ने डस लिया जब वह अपने कमरे में सोए हुए थे। उन्होंने बताया कि इस घटना में बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके भाई का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, घटना के बाद घर में ऐसे ही पांच ‘करैत’ सांप मिले है, जिसके बाद एक विस्तृत खोज अभियान शुरू किया गया।

जांच करने पहुंचे अधिकारियों ने क्या बताया

  • अधिकारियों के अनुसार, एक कमरे में तीन सांप मिले, जबकि कमरे के शौचालय क्षेत्र में एक छोटा सा छेद भी पाया गया।
  • अधिकारियों ने और सांपों के मिलने की आशंका के मद्देनजर शौचालय के आसपास तोड़फोड़ कर जांच की।
  • प्राधिकारियों को आशंका है कि सांपों ने परिसर में अंडे दिए होंगे, जिसकी वजह से घर के अंदर कई छोटे-छोटे सांप पाए गए।
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version