मशहूर फोटोग्राफर रघु राय अब हमारे बीच नहीं रहे. उन्होंने 26 अप्रैल को 83 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. रघु राय के परिजनों ने निधन की जानकारी उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए दी. आज शाम 4 बजे दिल्ली के लोधी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने रघु राय के निधन पर दुख जताया है. 

इन सेलेब्स ने दी रघु राय को श्रद्धांजलि
दीया मिर्जा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रघु राय की एक तस्वीर शेयर की है. उन्होंने लिखा, ‘भगवान आपकी आत्मा को शांति दें.’ फोटोग्राफर अतुल कासबेकर ने शोक जताते हुए लिखा, ‘सीधी शब्दों में कहूं तो वह इस देश के महानतम व्यक्ति थे. उनके जाने से एक युग का अंत हो गया. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें.’ सिंगर और लिरिसिस्ट स्वानंद किरकिरे ने भी रघु राय की तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

फोटो पत्रकारिता के ‘जनक’ थे रघु राय
बता दें कि रघु राय को भारतीय फोटोग्राफी और फोटो पत्रकारिता का ‘जनक’ माना जाता था. उनका करियर पांच दशकों से अधिक समय तक का रहा, जिसमें उन्होंने भारत और दुनिया की कई महत्वपूर्ण घटनाओं को अपने कैमरे में कैद किया. 1971 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री सम्मान से नवाजा था. 

इस दिग्गज फोटोग्राफर ने भोपाल गैस कांड की भयावहता बताने वाला एक फोटो खींचा था, जिसे देखकर आज भी रूह कांप उठती है.

कैंसर से जंग हार गए रघु राय
बता दें कि रघु राय पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका कैंसर का इलाज चल रहा था. रघु राय अपने पीछे पत्नी गुरमीत, बेटे नितिन और बेटियां लगन, अवनि और पूर्वई को छोड़ गए हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version