भीखी –  शहर से होकर गुजरने वाली भीखी नहर में 2 छात्रों के डूबने से मौत हो गई। दोनों के शव कई घंटों बाद फरवाही गांव के दोहरे पुलों से बरामद किए गए। हमीरगढ़ ढैपई गांव के निवासी अजैब सिंह के पुत्र गुरविंदर सिंह (15) और भीखी निवासी रामफल सिंह के पुत्र सुखप्रीत सिंह (16) घर से कुछ सामान खरीदने की बात कहकर भीखी नहर पर समाओं गांव के पुल के पास नहाने गए थे।

 नहर में नहाते समय वे किसी कारणवश बह गए, जिसकी जानकारी लोगों को मिली और कई घंटों बाद उनके शव फरवाही गांव के दोहरे पुलों से बरामद किए गए। गौरतलब है कि दोनों युवक अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। वहीं भीखी पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की गई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version